Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20251123-WA0011

 

आईएमए बालोद शाखा द्वारा सफलतापूर्वक सीएमई का आयोजन – नवीन चिकित्सा तकनीकों पर विस्तृत चर्चा

 

बालोद, 22 नवंबर 2025: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बालोद शाखा द्वारा शनिवार को एक भव्य *सतत मेडिकल शिक्षा (CME) कॉन्फ्रेंस* का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवीनतम चिकित्सा तकनीकों, आधुनिक उपचार विधियों और रोगी-कल्याण आधारित सेवाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में ILS हॉस्पिटल रायपुर के चिकित्सक गण

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे :-

 

डॉ. जावेद परवेज, कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट – छत्तीसगढ़ के एकमात्र इलेक्ट्रो-फिजियोलॉजिस्ट, जिन्होंने हार्ट रिदम डिसऑर्डर एवं इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी से संबंधित नवीनतम तकनीकों पर विशेष प्रस्तुति दी।

 

डॉ. अजित मिश्रा, लैप्रोस्कोपिक गेस्ट्रो सर्जन – जिन्होंने उन्नत लैप्रोस्कोपिक एवं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी में हो रहे आधुनिक बदलावों और नई तकनीकों पर रोचक एवं जानकारीपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया।

 

इस महत्वपूर्ण सीएमई का आयोजन आईएमए बालोद की नवगठित टीम ,अध्यक्ष: डॉ. राहुल अग्रवाल ,सचिव: डॉ. शिखर गुप्ता,

क्लिनिकल सचिव: डॉ. अजय कुमार साहू के द्वारा किया गया ।

 

कार्यक्रम में बालोद, दल्लीराजहरा, लोहरा, देवरी सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 45 से अधिक डॉक्टरों ने उपस्थिति दर्ज की। प्रमुख प्रतिभागियों में डॉ. जितेंद्र सिंह (बी ऍम ओ), डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. ए. वी. महिश्वर, डॉ. जय सिंह साहू, ,डॉ चेतना महिश्वर , डॉ आकांक्षा साहू , डॉ मिताली टूवानी,डॉ सीमा भगत, डॉ. प्रदीप साहू, डॉ. बी. एल. रात्रे, डॉ. नूरेंद्र साहू, डॉ. पंकज सोरी, डॉ. रविशंकर भगत , डॉ राजेन्द्र , डॉ नीतीश साव , सहित अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक शामिल थे।

 

सभी उपस्थित डॉक्टरों ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल चिकित्सकों के ज्ञान में वृद्धि करते हैं, बल्कि मरीजों को अत्याधुनिक और सटीक उपचार उपलब्ध कराने में अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होते हैं।

 

आईएमए बालोद सचिव डॉ शिखर गुप्ता बताया की डॉ राहुल अग्रवाल मार्गदर्शन में भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज और चिकित्सक समुदाय दोनों को लाभ पहुंचे।

 

क्लिनिकल सचिव डॉ अजय साहू ने आगे भविष्य में पूरे छत्तीसगढ़ के डॉक्टर्स का सम्मेलन करवाने की बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है