Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
f3798c9b-56e0-468c-aee8-47979c921181

 

स्मरण पत्र

दिनांक: 21.07.2026
प्रति,
जिलाधीश बालोद
बालोद, जिला–बालोद (छ.ग.)
विषय: दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने बाबत। 6 दिनों में मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की सूचना।

सविनय निवेदन है कि मैं दल्ली राजहरा नगरी में चल रहे अवैध शराब के संबंध में आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ।
दल्ली राजहरा नगर एक श्रमिक बहुल क्षेत्र है। वर्तमान समय में नगर के लगभग सभी वार्डों एवं गली-मोहल्लों में अवैध शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है। सरकारी शराब दुकानों से शराब आसानी से उपलब्ध कराकर कोचियों द्वारा अधिक कीमत पर बेची जा रही है।
यदि कोई नागरिक इस अवैध शराब बिक्री का विरोध करता है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। पुलिस थाना में शिकायत करने के बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे लोगों में यह धारणा बन रही है कि इन्हें संरक्षण प्राप्त है।
वार्ड क्रमांक 04 में नाली किनारे रेल्वे स्टेशन से वार्ड समाज के भवन के पीछे अमित नामक युवक द्वारा खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जाती है। यह व्यक्ति सुबह से देर रात तक शराब बेचता है। इसकी जानकारी पुलिस को भी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह व्यक्ति क्षेत्रवासियों को खुलेआम चुनौती देता है कि यदि कोई शिकायत करेगा तो उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा क्योंकि उसकी ऊपर तक पहुँच है।
इस संबंध में पूर्व में भी एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था, किंतु उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अतः पुनः स्मरण पत्र प्रेषित कर निवेदन है कि नगर में चल रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा संबंधित अवैध शराब विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे शासन-प्रशासन की विश्वसनीयता बनी रहे और नागरिकों में भयमुक्त वातावरण स्थापित हो।
यदि नगर में चल रहे इन अवैध शराब कोचियों पर 06 दिनों के भीतर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो मैं दिनांक 27.07.2026 से तहसील कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करने के लिए बाध्य हो जाऊँगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
धन्यवाद।
आवेदक:
संजय सिंह (श्रमिक नेता)
पता – वार्ड नं. 3, वल्लभ नगर,
दल्ली राजहरा, जिला–बालोद (छ.ग.)
मो. नं. 94255 60931
प्रतिलिपि:
पुलिस अधीक्षक, जिला–बालोद
जिला आबकारी अधिकारी, जिला–बालोद
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), दल्ली राजहरा
थाना प्रभारी, थाना दल्ली राजहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है