Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*
f150806b-19b4-47ca-b308-44d086acbed8

 

बालोद-गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

गुंडरदेही (बालोद)। बालोद जिले के गुंडरदेही क्षेत्र में स्टाम्प निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ स्टाम्प विक्रेता अपनी मनमर्जी से अतिरिक्त राशि वसूल रहे हैं, जिससे आम जनता को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मजबूरी में उन्हें अधिक कीमत देकर स्टाम्प खरीदना पड़ता है, क्योंकि आसपास अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं होते। लोगों का यह भी आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

वहीं, सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि क्षेत्र में कुछ लोग बिना वैध लाइसेंस के भी स्टाम्प की खरीदी-बिक्री कर रहे हैं। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह गंभीर अनियमितता का मामला हो सकता है।

अब आम जनता की मांग है कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें, ताकि स्टाम्प की बिक्री निर्धारित सरकारी दर पर ही सुनिश्चित हो सके।

अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इन पर क्या कार्यवाही करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है