बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार
बालोद/गुंडरदेही।
बालोद जिले के गुंडरदेही क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों का संचालन लगातार जारी रहने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। सड़क पर क्षमता से अधिक माल लादकर दौड़ रहे ट्रकों के कारण राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्या प्रशाशन और परिवाहन विभाग किसी के जान जाने का कर रहे हैं इंतजार क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए है रसूखदारों पर क्यों है प्रशासन महरबान

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे ओवरलोड वाहन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। उनका आरोप है कि इन वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है, जिससे बेखौफ होकर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों की नियमित जांच की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।अब देखना है इन पर क्या कार्रवाई होती है की औपचारिकता कर छोड़ दिया जाता हैं




