Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*
6c20711c-fc2f-43ef-9167-abe6b2aa3b12

*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न*

बालोद। नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा मंदिर परिसर में हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव-पार्वती एवं माता रानी की पूजा-अर्चना से हुई। संगठन की मातृशक्तियों ने माता रानी को सुहाग का सामान अर्पित किया और उसके बाद उसे प्रसाद स्वरूप सभी सुहागिनों में वितरित किया।

सावन के पावन अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक हरे परिधान में सज-धज कर सावन के गीतों पर खूब ठुमके लगाए। कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। खेलों में प्रथम पुरस्कार किरण साहू पार्षद एवं सरिता साहू रहीं, द्वितीय पुरस्कार विजेता प्रेमा बघेल एवं तृतीय पुरस्कार मेनका साहू को दिया गया । पूरे कार्यक्रम में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ से अंत तक सावन के गानों में बहनें झूमती रहीं।

संगठन की संयोजिका पद्मिनी देवेंद्र साहू ने बताया कि तीज मिलन का उद्देश्य हमारी परंपरा को जीवित रखना और महिलाओं में आपसी प्रेम और एकता को बढ़ाना है। सावन का महीना श्रृंगार का ,भक्ति का, उल्लास का होता है, इसलिए शिवजी और मां अंबे की पूजा के पश्चात सोलह सिंगार में सुहागिनों ने यह उत्सव मनाया।

इस अवसर पर संगठन की पदाधिकारी पद्मिनी देवेंद्र साहू(अध्यक्ष), दुर्गा जोशी(उपाध्यक्ष), डिलेश्वरी साहू(सचिव), रुक्मणी कोसरे, सरिता साहू, मेनका साहू ,द्रौपदी साहू ,सुशीला गरिहा, ज्योति कौशल, वीणा बघेल,समिति के सदस्य सहित और अन्य मातृशक्तियां रोहिणी बहन, किरण साहू पार्षद, प्रेमा बघेल,प्रीति बाला, गायत्री साहू, योगिता साहू व अन्य बड़ी संख्या में मात्रृशक्तियां उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन में मंदिर समिति संरक्षक विनोद साहू और दुष्यंत देवांगन का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है