Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
9184dedf-c5f3-4a51-a3ea-9e00e82d41f1

 

*फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस*

*NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी*

पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक बालोद * किरण गंगाराम चव्हाण* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्रीमती मोनिका ठाकुर* के मार्गदर्शन एवं डीएसपी * राजेश बागड़े* के नेतृत्व में आज पुलिस कार्यालय बालोद के सभागार में एक दिवसीय फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट * धर्मेंद्र कुमार भारती* द्वारा जिले के समस्त थानों से आए अधिकारी-कर्मचारियों एवं कोर्ट मोहर्रिरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

*प्रशिक्षण के दौरान—*
▪️ गिरफ्तार व्यक्तियों, संदेहियों एवं निगरानी बदमाशों के दोनों हाथों के फिंगरप्रिंट लेने की वैज्ञानिक विधि
▪️ घटनास्थल पर फिंगरप्रिंट साक्ष्य को सुरक्षित रखने एवं एकत्रित करने के आधुनिक तरीके
▪️ अज्ञात मृतकों के चर्म-पोर सुरक्षित रखने की प्रक्रिया
▪️ NAFIS (National Automatic Fingerprint Identification System) के माध्यम से ऑनलाइन फिंगरप्रिंट मिलान की जानकारी
के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में बताया गया कि पूर्व में फिंगरप्रिंट का संग्रहण एवं मिलान मैनुअल तरीके से किया जाता था, जिससे समय अधिक लगता था। अब NAFIS प्रणाली के माध्यम से फिंगरप्रिंट का ऑनलाइन संग्रहण एवं त्वरित मिलान संभव होगा, जिससे आरोपियों की पहचान शीघ्रता से की जा सकेगी।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विशेषज्ञ द्वारा समाधान किया गया तथा क्राइम सीन पर फिंगरप्रिंट साक्ष्य को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए, जिससे जांच को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके एवं पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाया जा सके।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएसपी  राजेश बागड़े सहित जिले के समस्त थानों एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
📢 #BalodPolice #ChhattisgarhPolice #NAFIS #FingerprintTraining

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है