Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*
IMG-20260621-WA0000

 

*नादगांव मनगटा रिसॉर्ट के बाथरूम में मिली थी लड़की की लाश  संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार*

 

राजनांदगांव। मनगटा स्थित एक रिसॉर्ट से जुड़े मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। 18 जून को रिसॉर्ट के बाथरूम में 24 वर्षीय युवती की लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

 

जांच के दौरान सामने आया कि युवती भिलाई की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट संचालक आशुतोष हिरवानी अपने दो साथियों छत्रपाल देशमुख और घनश्याम बेलचंदन के साथ युवती को रिसॉर्ट लेकर पहुंचा था।

 

घटना के बाद तीनों वहां से चले गए थे। मामले की जांच के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर साक्ष्य जुटाए और संबंधित लोगों से पूछताछ की।

 

पुलिस जांच एवं पूछताछ के आधार पर रिसॉर्ट संचालक आशुतोष हिरवानी, छत्रपाल देशमुख और घनश्याम बेलचंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है