Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20260111-WA0001

 

बालोद।बालोद में आयोजित राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के बीच भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद पर स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान सामने आया है।सांसद बृजमोहन अग्रवाल की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री यादव ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल उनके बड़े भाई समान हैं और वे स्वयं उनसे मुलाकात कर नाराजगी दूर करेंगे।मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यदि भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर बृजमोहन अग्रवाल नाराज हैं, तो वे उनसे बैठकर बात करेंगे।उन्होंने स्पष्ट किया कि स्काउट-गाइड की अपनी अलग नियमावली और परंपरा है, जिसे ध्यान में रखकर ही निर्णय लिए जाने चाहिए।बता दें कि कांग्रेस ने जंबूरी आयोजन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वहीं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि विवाद के कारण जंबूरी के कुछ कार्यक्रमों को स्थगित किया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि वैधानिक अध्यक्ष होते हुए भी उन्हें हटाए बिना नए अध्यक्ष की घोषणा करना नियमों के खिलाफ है। इसी को लेकर उन्होंने न्यायालय का रुख किया है।इस पूरे मामले पर जंबूरी कार्यक्रम में बालोद पहुंचे मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल की बातों में तथ्य हैं और स्काउट-गाइड की कार्यप्रणाली सामान्य सरकारी संस्थाओं से अलग होती है।उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पूरी जानकारी के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि देशभर से बच्चे जंबूरी में भाग लेने आए हैं।मंत्री यादव ने कहा, “बृजमोहन भैया हमारे परिवार के बड़े सदस्य जैसे हैं। जैसे पिता या बड़े भाई नाराज हो जाते हैं, वैसे ही यह स्वाभाविक है। मैं छोटा भाई हूं, उनसे जाकर मिलूंगा।उन्होंने बताया कि बृजमोहन अग्रवाल फिलहाल दिल्ली में हैं और उनसे समय लिया गया है। उनके लौटने के बाद वे उनसे मुलाकात करेंगे और विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है