Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG_20260105_173017

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 37;

 

बालोद। जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम ओटेबंद के मकान में हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना चांदी के जेवरात बरामद किया है। जिसका खुलासा एसपी योगेश पटेल ने सोमवार को कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में किया। एसपी योगेश पटेल ने बताया कि 26 दिसंबर ग्राम ओटेबंद थाना गुण्डरदेही प्रार्थी के मकान मे रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के घर के बाहर लगे बंद ताला को तोड़कर मकान में रखे आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ले जाने की सूचना पर पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर अधिकारियो को अवगत कराकर उक्त चोरी के अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना गुण्डरदेही व साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर लगाया गया।

 

साथ ही घटना स्थल में डाग स्क्वाड को बुलाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।थाना प्रभारी गुण्डरेदही नवीन बोरकर के नेतृत्व में चोरी के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना गुण्डरदेही से विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों के संबध में पतासाजी हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी कैमरा फुटेज को प्राप्त कर टीम द्वारा बारीकी से जांच पड़ताल करने पर संदिग्ध आटो में कुछ व्यक्ति घटना के समय पर मौजूद होने की जानकारी प्राप्त हुई जिसे टीम द्वारा चिन्हांकित किया गया सीसीटीवी फुटेज को प्राप्त करते हुए टीम गुण्डरदेही, ओटेबंद, अण्डा, दुर्ग, भिलाई लगे सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों का फुटेज को प्राप्त कर एनालिसिस किया गया साथ ही तकनीकी टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्य किया गया। टीम द्वारा रात दिन भिलाई के आसपास कैम्प कर संदिग्ध आटो की पहचान करने का प्रयास किया गया जिसमें आटो का नम्बर प्लेट फर्जी होना पाया गया। अंधेरा के कारण सभी का चेहरा स्पष्ट नही हो पा रहा था। टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर प्रकरण के 03 आरोपियों को चिन्हांकित कर उसे भिलाई से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी अब्दुल थाना जामुल क्षेत्र का निगरानी बदमाश है जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा वांरट जारी होने से अपने मूल निवास स्थान को बदलकर छिप कर फरीद नगर सुपेला मे रह रहा था। जो साजा जिला बेमेतरा से आटो चोरी कर उसी आटो में 04 आरोपी दिन में बालोद क्षेत्र मे रेकी करते थे सूने मकान को टारगेट कर रात्रि में चोरी करते थे आरोपियों द्वारा अन्य जिलो मे चोरी करना बताया गया है।

आरोपियों के नाम

अब्दुल वहिव उर्फ तलवार पिता अब्दुल हामिद उम्र 43 वर्ष पता गुरूघासीदास नगर जामुल हाल सुपेला इमाम चौक जिला भिलाई जिला दुर्ग।

लितेश टण्डन पिता अंकलहा दास उम्र 30 वर्ष पता शारदा पारा कैम्प 02 मिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।

प्रेम शंकर साहू पिता संतोष साहू उम्र 24 वर्ष पता शारदा पारा केम्प 2 थाना छावनी मिलाई जिला दुर्ग।

पीयुष कुमार नंदी उर्फ सत्यम पिता स्व. सुबोतो कुमार नंदी उम्र 25 साल पता शारदा पारा कबीर कुटटी कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी, गिरफ्तारी में एसडीओपी गुण्डरदेही राजेश बागड़े, थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक नवीन बोरकर, सउनि आत्माराम धनेलिया, प्रधान आरक्षक कमलेश रावटे, दमन वर्मा, विकास साहू, जगदीस बघमार, यंशवत देशमुख का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है