Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20250928-WA0007

 

#दिल्ली के तालकटोरा में राष्ट्रीय एकता की नई इबारत—देश के मुसलमानों की बदलती सोच और सक्रिय भागीदारी का संकल्प।हज़ारों मुसलमानों की एक आवाज़—तालीम ,तरक्की , सद्भाव, साझीदारी और भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा…

आज राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में इतिहास रचा गया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) के अखिल भारतीय मुस्लिम महासम्मेलन ने सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का ऐसा अनोखा दृश्य प्रस्तुत किया, जिसने हज़ारों कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और सामाजिक नेताओं को एक सूत्र में बाँध दिया। यह केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में मुसलमानों की सक्रिय भागीदारी का नया संकल्प था।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के इस ऐतिहासिक अवसर पर अफजल खान प्रांत संयोजक छात्र एवम मदरसा प्रकोष्ठ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ़ ने कहा,

 

“मुस्लिम राष्ट्रीय मंच अपने 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी करने जा रहा है, और यह केवल उत्सव का क्षण नहीं है, अगले 25 वर्षों के लिए नई दिशा और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान है राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अख्तर ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हमें राष्ट्र निर्माण के सहभागी बनना है, केवल दर्शक बने रहना हमारे लिए विकल्प नहीं है.”

उन्होंने घोषणा की कि आने वाले वर्षों में मुस्लिम समाज की तरक्की के लिए सुलह केंद्र, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, छात्रवृत्ति योजनाएं और करियर गाइडेंस सेल की स्थापना की जाएगी, ताकि समाज का हर तबका शिक्षा, रोजगार और सम्मान की मुख्यधारा से जुड़ सके. “I Love Mohammad” के संदर्भ में उन्होंने गहरी बात कही, “हज़रत मोहम्मद साहब मुसलमानों की आस्था और पहचान की बुनियाद हैं. दुनिया के सभी देशों में मुसलमान और इस्लाम की यह बुनियाद कायम है और इसे सभी धर्मों को समझना चाहिए.

इस ऐतिहासिक महासम्मेलन की शोभा बढ़ाने वाले प्रमुख अतिथियों में मुस्लिम राष्ट्रिय मंच के मार्गदर्शक डॉ.इंद्रेश कुमार , सांसद और वक्फ पर बनी जेपीसी के चेयरमैन जगदंबिका पाल  , पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जाटिया  , अजमेर शरीफ दरगाह के चेयरमैन ख्वाजा नसरुद्दीन साहब, ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम मौलाना उमेर इलियासी साहब , NCMEI के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शाहिद अख्तर, वक्त बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज  (कैबिनेट मंत्री का दर्ज़ा), राष्ट्रीय संयोजक छात्र एवम मदरसा प्रकोष्ठ के डॉक्टर इमरान चौधरी , राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद फैज खान  बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, निजामुद्दीन दरगाह के चेयरमैन सलमी निजामी , मोहम्मद अफजाल, डॉक्टर शालिनी अली, शाहिद सईद, डॉ .माजिद तालिकोटी,हाफिज साबरीन समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। मंच के राष्ट्रीय संयोजक, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारी, वक्फ बोर्ड एवं हज कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह महासम्मेलन इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि देश का मुसलमान अब दर्शक नहीं, बल्कि भारत के भविष्य का सक्रिय और सकारात्मक सहभागी है। इस महासम्मेलन में यह संकल्प लिया गया कि आने वाले वर्षों में शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति और राष्ट्रीय एकता के लिए और भी संगठित और आक्रामक अभियान चलाए जाएंगे। यह सम्मेलन मुस्लिम समाज में नई सोच, सकारात्मक नेतृत्व और सुधारात्मक नीतियों की दिशा तय करने वाला मील का पत्थर साबित होगा।

#इस इतिहासिक कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए आयोजनकर्ताओं सहित छत्तीसगढ़ से दुर्ग जिला संयोजक खालिक रिजवी जी,(पार्षद) अंबिकापुर रेहान रज़ा , राजनांदगांव जिला संयोजक अख्तर अली , परवेज सलमानी यासीन  इमरान खान , सरफराज ,इरशाद , चिंटू साबरी ,मीर अबरार  ,अकिल , नौशाद , अहमद रज़ा ,अजाज ,आदि सभी जिले से आए हुए लोगो को बहुत बहुत मुबारकबाद # जय हिन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है