Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*
IMG-20260607-WA0014

 

दुर्ग: सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, आम नागरिक परेशान

 

दुर्ग। शहर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर आम नागरिकों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी और समय पर उचित इलाज न मिलने से मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में मरीजों को समय पर उपचार न मिलने के कारण स्थिति और बिगड़ने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, वहीं डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। यह स्थिति प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

 

इसी मुद्दे को उठाते हुए दुर्ग के एक जागरूक नागरिक मोहम्मद अख्तर चौहान अक्की ने प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करना कहीं न कहीं शासन की विफलता को दर्शाता है।

 

अब देखना यह होगा कि भाजपा सरकार के विधायक और मंत्री इस गंभीर समस्या पर क्या कदम उठाते हैं और कब तक स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हो पाता है। फिलहाल, जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है