Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20260610-WA0022

 

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूरे होने पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद ने दरगाह में चादर पेश कर की लंबी उम्र की दुआ एवं श्रमिकों को वितरित की चरण पादुका*

 

बालोद।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार 4399 दिन का कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजरत दादू शाह बाबा जी की दरगाह में चादर पेश कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य एवं देश की निरंतर प्रगति के लिए दुआ की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दरगाह में उपस्थित होकर देश की खुशहाली और विकास की कामना की। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए श्रमिक वर्ग, विशेष रूप से राजमिस्त्रियों को चरण पादुका (चप्पल) वितरित कर सेवा कार्य भी किया गया।

मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनके सफल नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए विशेष प्रार्थना की गई तथा समाज सेवा के माध्यम से इस उपलब्धि को जनहित से जोड़ने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी पूर्व प्रदेश महामंत्री शाहिद खान  जिला अध्यक्ष समीर खान , जावेद तिगाला, मंडल अध्यक्ष फिरोज खान ,जमीर अहमद , अरमान अंसारी , आरिफ तिगाला, इरशाद खान , अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है