Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*
IMG-20260226-WA0000

 

मोहन मंडावी गोंडवाना समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

पूर्व सांसद प्रतिनिधि  मनन गुप्ता ने दी विशेष बधाई

दल्ली राजहरा:-

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि  मोहन मंडावी को गोंडवाना समाज का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समाज में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। उनके दीर्घ सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता एवं समाजहित में निरंतर सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मोहन मंडावी पूर्व में बस्तर संभाग के संभागीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी सफलतापूर्वक दायित्व निभा चुके हैं। उनके नेतृत्व में समाज के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक एकता को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि  मनन गुप्ता ने विशेष रूप से हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “ मोहन मंडावी का राष्ट्रीय स्तर पर मनोनयन गोंडवाना समाज के लिए गर्व का विषय है। उनके अनुभव, सरल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण से निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।”

मनन गुप्ता ने आगे कहा कि  मंडावी का नेतृत्व समाज में समन्वय, विकास और सांस्कृतिक गौरव को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

समाज के अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बधाई प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है