Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20260219-WA0023

 

बालोद। फरसा से प्राणघातक हमला करने वाले 2 आरोपी श्रीराम साहू पिता स्व रोहित साहू उम्र 20 वर्ष व रंजु साहू पति स्व रोहित साहू उम्र 40 वर्ष मरारपारा बालोद को पुलिस ने चंद घंटो में गिरफ्तार किया । उक्त आरोपियों ने जमीन विवाद की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं फरसा से वारकर घटना को अंजाम दिया । मामले के अनुसार प्रार्थिया रोशनी साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 8 मरारपारा बालोद, में हाल पता घुरवाटोला थाना राजहरा ने 17 फरवरी को थाना में प्रथम सूचना दर्ज कराई कि पिता कार्तिकराम अपने हिस्से के खंडहर मकान मरारपारा बालोद में स्थित है जिसकी साफ सफाई के लिए सुबह 8 बजे घुरवाटोला से बालोद आया था जो पैतृक घर का साफ सफाई कर रहा था उसी दौरान भाई बहू रंजु साहु, भतीजा राम साहु ने साफ सफाई की बातों को लेकर अश्लील गाली गलौच कर मारपीट किए। प्रार्थिया के जिला अस्पताल पहुंचने पर पिता कार्तिकराम ने घटना की पूरी जानकारी दी। प्रकरण के आरोपी श्रीराम साहू एवं रंजु साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि पैतृक संपत्ति का बंटवारा दो हिस्सों में हुआ है । बड़े । पिताजी कार्तिक राम अपने हिस्से के जमीन को बेचना चाहता है, हम लोग उक्त जमीन को रखना चाहते हैं। 17 फरवरी को कार्तिकराम साहू के हिस्से के जमीन में – हम लोग साग सब्जी लगाए थे जिसे कार्तिकराम उखाड़ने लगा जिसे मना करने पर गाली गलौच करने लगा तब उसे गाली देने से मेरी मां ने मना किया तो उसे भी – गाली देकर धक्का मुक्की करते देखा तो मैं – गुस्से से घर में रखे मछली काटने के फरसा से कार्तिकराम के सिर में मारकर चोट पहुंचाया। आरोपियों को धारा 296, 351(3), 109, 3 (5) बीएनएस का अपराध कायम कर घटना में प्रयुक्त फरसा – को जप्त किया गया व आरोपियों को – गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया – जहां से जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है