Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20260219-WA0003

 

बालोद।जिला मुख्यालय के ह्दय स्थल वार्ड क्रमांक 12 व 13में स्थित गंगोत्री राइस मिल से निकलने वाले काले धुएं, राखड़ और धूल से वार्डवासी परेशान हैं, जिसके चलते काग्रेस के पार्षदों व वार्डवासियों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राइस मिल को बंद करने की कार्रवाई की मांग की है। वार्डवासियों का आरोप है कि मिलों की वजह से गंभीर सांस की बीमारियां साथ ही प्रदूषण के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।पहले भी वार्डवासियों ने पहले भी इसकी शिकायत कलेक्टर जनदर्शन सहित विभागीय अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान वार्डवासी अब आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

राइस मिल बंद नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन

नगर पालिका के नेताप्रतिपक्ष कशीमुद्दीन कुरैशी ने बताया कि बालोद शहर के बीचो-बीच संचालित किया जा रहा गंगोत्री राइस जो कि बस स्टैण्ड बालोद के समीप स्थित है। सागर के धने बसाहट के क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है। जिससे आम नागरिको को कई वर्षों से भारी कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है। मिल से निकलने वाले डस्ट से आमपारा गंजपारा बस स्टैण्ड दल्ली चौक एवं अन्य मोहल्ले वासियों के घरो में खाने पीने के सामन एवं आंखो को प्रदूषित हो रहा है, जिससे लोगो को जन धन की क्षति हों रहे है, और स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड रहा है। जिससे कई लोग बीमार हो गए । वार्डवासियों ने उक्त उक्त राइस मिल को बंद करने की निराकरण नही किया जाएगा तो उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दिया है।

धरो के क्षतो में जम रही हैं काले धुंए की परत

आमापारा सहित गंजपारा में उसना चावल का मिल है जो दिन रात मोटाकाला धुंआ छोड़ रहे हैं यह धुआं घरों पर घुस रहा है और छतों पर धुएं की काली मोटी परत जमती चली जा रही है। घर में रहने वाली महिलाएं न तो अपने घर की छतों पर कपड़ा सुखा सकती है और न ही किसी प्रकार की खाने पीने का सामान छत पर रख सकती हैं। घर की छत पर जाने पर काले धुएं की मोटी परत पर पांव रखने पर पांव के निशान बन जाते हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वार्डवासी कैसे जिंदगी जी रहे हैं। धुंए और भूसे से वार्डवासी इतने परेशान है कि वे इस समस्या का शीघ्र हल नही निकाले जाने पर आंदोलन की मानसिकता बना रहे हैं। इसके लिए वार्डवासी जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं।

राईस मिल पर मेहरबान हैं प्रशासन

शहर में संचालित राईस मिलरो पर अफसर मेहरबान है| राईस मिल से निकले गंदे पानी व जहरीले धुएं से आसपास के लोंगो को कितनी परेशानी हो रही है| वही मिल जो खुले स्थान में होने चाहिए वे बीच बस्ती घनी आबादी में स्थापित किये गये है जिन्हें शहर से बाहर करने की मांग समय समय पर नागरिको द्वारा की जाती रही है, लेकिन अफसर आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई हैं।ज्ञापन सौंपने के दौरान वार्ड के तीन के पार्षद किरण चंद्रहास साहू,वार्ड 7 के पार्षद सुनील मालेकर,वार्ड 8 के पार्षद रीता सोनी सहित शेख मतीन,अश्वनी गौतम, मनीष राजपूत,लक्ष्मीनारायण ,फरहान अंसारी सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है