Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*
IMG-20250910-WA0011

 

 

*भेंड्री गांव में सड़क किनारे मिला लावारिस नवजात शिशु – ग्रामीणों की सतर्कता और धमतरी पुलिस की तत्परता से बची जान*

 

■ *करेली बड़ी पुलिस ने त्वरित उपचार के लिए शिशु को पहुंचाया अस्पताल-शिशु की हालत पूरी तरह स्थिर*

 

✦ मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेंड्री गांव में सोमवार सुबह एक घटना सामने आई।

बड़ी करेली चौकी के भेंड्री मार्ग पर ग्रामीण जब खेत की ओर जा रहे थे, तभी सड़क किनारे रखे लाल रंग के धमेले से नवजात शिशु के रोने की आवाज़ सुनाई दी।

◆ ग्रामीणों ने धमेले को खोला तो उसमें एक नवजात बच्चा पड़ा हुआ मिला। तत्काल इस बात की जानकारी चौकी प्रभारी को दी गई।

 

✦ *धमतरी पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल*-:

 

◆ घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पर निकली करेली बड़ी चौकी प्रभारी तुरंत मौके पर पहुँचे।

उन्होंने प्राथमिकता देते हुए गाँव की मितानिन को बुलाया।

मितानिन ने मौके पर पहुँचकर शिशु की स्थिति की जांच की।

 

◆ तत्पश्चात पुलिस और मितानिन की मदद से बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड पहुँचाया गया।

 

◆ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद नवजात को बेहतर देखभाल हेतु जिला अस्पताल धमतरी के SNCU (Special Newborn Care Unit) में रेफर किया।

 

✦ *नवजात की स्थिति*

*अस्पताल प्रशासन के अनुसार-*

● शिशु की स्थिति अभी पूरी तरह स्थिर है।

● वह स्वस्थ है और चिकित्सकों की एक विशेष टीम उसकी लगातार देखरेख कर रही है।

 

■ *धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि-*

◆ ऐसी किसी भी परिस्थिति में तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित करें।

◆ शिशु और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर समाज को संवेदनशील बने रहना चाहिए।

◆ इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी को मिलकर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।

◆ ग्रामीणों की सतर्कता और धमतरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही से इस नवजात शिशु की जान बचाई जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है