Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*
IMG-20250909-WA0024

 

बालोद।सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत जिला मुख्यालय के दल्ली चौक से लेकर मधु चौक तक डिवाइडर निर्माण पूरा हो चुका है। अब मधु चौक से सिद्धार्थ ट्रेडर्स तक डिवाइडर निर्माण के लिए खुदाई शुरू हो गई है। इसके बाद जयस्तंभ चौक से घड़ी चौक और फिर दल्ली चौक से घड़ी चौक तक डिवाइडर निर्माण होगा। दल्ली चौक से घड़ी चौक तक नाली निर्माण भी शुरू हो चुका है। लोकनिर्माण विभाग की माने तो सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट कार्य को पांच माह में पूरा करना है। एक माह पूरा हो चुका है। इस पूरे प्रोजेक्ट में विभाग कुल 8.9 करोड़ खर्च करेगा।

 

गड्ढों से वाहन चालकों व राहगीरों को राहत नहीं

 

जिला मुख्यालय की सड़कों पर अभी गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। राहगीरों को भी इन गड्ढों से परेशानी हो रही है, लेकिन अभी इन गड्ढों से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मरम्मत के नाम पर विभाग ने गिट्टी-सीमेंट मसाला भरकर खानापूर्ति की है, लेकिन स्थिति जस के तस हो गई है।

 

दल्ली चौक से शुरू हुआ नाली निर्माण कार्य

 

वर्तमान में नाली निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है। इन दिनों दल्ली चौक से घड़ी चौक तक नाली निर्माण शुरू हो गया है। हालांकि अभी बिजली पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग को कार्य में तेजी लाना होगा और गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है।

 

अक्सर मानसून में काम रहता है बंद, यहां जारी

 

समय पर काम को पूरा करना है, इसलिए डिवाइडर निर्माण जारी है। अक्सर बरसात के दिनों में निर्माण कार्य बंद रहता है। अब इस मार्ग से लगे हुए व्यापारियों व दुकानदारों को भी उम्मीद है निर्माण कार्य जल्द व समय पर पूरा होगा। डिवाइडर व नाली निर्माण के बाद सड़क चौड़ीकरण व डामरीकरण शुरू होगा।

 

समय पर काम पूरा करने के निर्देश

 

लोक निर्माण विभाग के ईई पूर्णिमा चंद्रा ने कहा कि सड़क सौंदर्यीकरण कार्य के तहत काम जारी है। समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है