Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

बालोद।पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आह्वान पर बालोद ब्लॉक के समस्त पंचायत सचिव अपने एक सूत्रीय मांग को लेकर तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन हड़ताल डटे है। पंचायत सचिव संघ के सचिव नरेंद्र भारद्वाह ने बताया कि

7 जुलाई 2024 को प्रान्त स्तरीय सचिव स्थापना दिवस इंडोर स्टेडियम रायपुर में मनाया गया था, सचिव स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डॉक्टर रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छ ग, लष्मी राजवाड़े मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग छ ग शासन के अतिरिक्त विजय बघेल सांसद एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र समिति के संयोजक उपस्थित थे जिनके माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में ग्राम पंचायत सचिव के शासकीयकरण को मोदी के गारंटी में शामिल कर 100 दिन में शासकीयकरण को गारंटी के साथ पूरा करने का आश्वाशन दिया गया था।

सचिव दिवस कार्यक्रम में प्रांतीय संघ द्वारा शासकीयकरण की मांग को प्रखरता से रखा गया था । मुख्यमंत्री विष्णु देव द्वारा अपने उद्बोधन में सचिवों को आश्वस्त किया गया था कि मोदी की गारंटी में शामिल शासकीयकरण को अलग से घोषणा करने की जरूरत नहीं है स्वतः घोषणा मना जाय एवं सचिव के शासकीयकरण को जल्दी पूरा करने का आश्वासन दिया गया। लेकिन आज पर्यन्त तक शासकीयकरण का आदेश जारी नही किया गया है। जिससे क्षुब्ध प्रदेश के समस्त सचिव 17 मार्च को विधानसभा रायपुर का घेराव कर 18 मार्च से अनिश्चित कालीन तक बालोद ब्लॉक के समस्त सचिव हड़ताल पर है।

पंचायत सचिव के हड़ताल में चले जाने से पंचायत के सभी कार्य जैसे प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे अवरुद्ध हो गए हैं।धरना प्रदर्शन स्थल में केशव धनकर अध्यक्ष, श्रीमती कौशिल्या साहू उपाध्यक्ष, देवचंद साहू, प्रेमकुमार सिन्हा मीडिया प्रभारी के अतिरिक्त बालोद ब्लॉक के समस्त सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है