Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

*जल जतन अभियान के तहत शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

 

*@अर्जुन्दा:-* शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय, अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस ) के स्वयंसेवकों द्वारा “जल जतन अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और जल की महत्वता को समझाना था।

 

इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ. सोमाली गुप्ता ने छात्रों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि “जल ही जीवन है और हमें इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। जल की हर बूंद अनमोल है, इसलिए हमें इसे सोच-समझकर उपयोग करना चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों से जल बचत के उपायों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

 

कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोर टंडन ने भी जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वयंसेवकों को अपने परिवार एवं समाज में जल बचत के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने “जल बचाओ, जीवन बचाओ”, “बूँद-बूँद पानी की, कीमत समझो जान की” जैसे नारे लगाकर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल संरक्षण की शपथ भी ली।

 

जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने का यह सराहनीय प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है