Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*
752e1814-f41f-40c5-a372-7d4f879be660

 

बालोद।बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुसुमकसा के आमापारा निवासी 50 वर्षीय नितेश खरे उर्फ राजू के रूप में हुई है। वे भैंसबोड़ हाईस्कूल में पढ़ाकर घर लौट रहे थे।
इसी दौरान कुसुमकसा पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, नितेश खरे गुरुवार को स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे कुसुमकसा पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलने पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। शिक्षक के शव को चिखलाकसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्च्युरी में रखवाया गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

भैंसबोड़ हाईस्कूल में कई वर्षों से दे रहे थे सेवाएं

नितेश खरे पिछले कई वर्षों से भैंसबोड़ हाईस्कूल में कॉमर्स विषय के व्याख्याता के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को पढ़ाया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन की तलाश

दल्लीराजहरा पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल बाइक को जब्त कर लिया गया है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वाहन की पहचान होने के बाद उसके ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है