Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*
2160f102-a6fa-4b6d-b737-b62fd55c07be

 

बालोद। नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस द्वारा रोके जाने तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को जिला मुख्यालय बालोद में कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला। दिल्ली में विपक्षी सांसदों के मार्च को पुलिस द्वारा रोके जाने और नेताओं को हिरासत में लिए जाने की घटनाओं के बाद कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से विरोध मार्च की शुरुआत की। कार्यकर्ता सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घड़ी चौक से जय स्तंभ चौक पहुंचे, जहां विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में विपक्षी सांसदों को रोके जाने की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़ते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना विपक्ष का अधिकार है। निर्वाचित सांसदों को शांतिपूर्ण मार्च से रोकना और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दबाव या बल प्रयोग से नहीं, बल्कि पारदर्शिता और संवैधानिक जवाबदेही के माध्यम से दिया जाना चाहिए।पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा दुबे ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मत है। यदि जनता के वोट और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं तो लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर जनता का विश्वास कायम रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर स्पष्ट जवाब देना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है तथा आयोग को पारदर्शी तरीके से कार्य करना चाहिए।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को रोकना और विपक्ष की आवाज दबाना स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव से लेकर शहर तक लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े हैं।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता के एक-एक वोट की होती है। वोट देश की दिशा और भविष्य तय करने का अधिकार है। यदि वोट की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं तो लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि प्रत्येक मतदाता के अधिकार और उसके वोट की विश्वसनीयता की रक्षा के लिए है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्ता परिवर्तन का आधार जनता का विश्वास और निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए। चुनाव आयोग की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तथा पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को लेकर उसका लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।इस दौरान यज्ञ देव पटेल, रवि प्रकाश यादव, कल्लू कुरैशी, धीरज उपाध्याय, कमलेश श्रीवास्तव, वैभव शर्मा, विनोद बंटी शर्मा, सुमित शर्मा, आबिद मलिक, साजन पटेल, साधु राम पटेल, रोहित सागर, संतोष चौधरी, दिनेश कुमार, मोहनीश पारकर, प्रेम गोलवंशी, कमल टुवानी, उदय आलेंद्र, देवेंद्र साहू, उस्मान राजा, पोषण लाल, रीता सोनी, कृष्णा साहू, फैज अली, दिलीप कुमार, सूर्यकांत सोनी, राजेंद्र सोनकोटिया, मेघनाथ साहू, रोहन लोकनाथ निषाद, अभिषेक यादव, भीखम ठाकुर, जितेंद्र पटेल एवं सुनील मंडावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है