Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*
b3b1ae38-15ae-4175-ac41-8d8139c442b8

 

बालोद। आगामी जातिगत जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए पृथक एवं स्पष्ट कॉलम शामिल करने तथा ओबीसी की वास्तविक जनसंख्या का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद पिछड़ा वर्ग विभाग ने राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी बालोद पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर के नेतृत्व में सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि देश की आबादी का बड़ा हिस्सा अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित है, लेकिन स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद भी ओबीसी वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का आधिकारिक एवं अद्यतन आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में शिक्षा, रोजगार, आरक्षण, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, छात्रवृत्ति तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के निर्धारण में वास्तविक आंकड़ों की आवश्यकता है।कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने कहा कि केवल सामान्य जनगणना पर्याप्त नहीं है। आगामी जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए पृथक एवं स्पष्ट कॉलम अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए, ताकि इस वर्ग की वास्तविक संख्या का प्रमाणिक आंकड़ा सामने आ सके। साथ ही जनगणना से प्राप्त आंकड़ों को पूरी पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक करने की मांग की गई।ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जातिगत जनगणना के आंकड़ों के आधार पर सामाजिक न्याय, प्रतिनिधित्व एवं कल्याणकारी योजनाओं का निर्धारण किया जाए तथा पिछड़ा वर्ग समुदाय के संवैधानिक अधिकारों और हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, महामंत्री भोजराज साहू, प्रवक्ता एवं ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष यज्ञदेव पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष कचरु साहू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहू, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, नेता प्रतिपक्ष कसमुद्दीन कुरैशी, नगर कांग्रेस गुंडरदेही के अध्यक्ष लालू सोनकर सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है