Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी हेतु परिवहन करते आरोपी सुरेश यादव को किया गया गिरफतार**बालोद जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की मासिक बैठक शनिवार को राजीव भवन में जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई**छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा प्रस्तावित नियमों का कड़ा विरोध शकील रिजवी जिलाध्यक्ष, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग**बालोद शहर के राजनांदगांव रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हाल ही में किए गए सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं**बालोद में चोरी और अवैध खनन का मामला आया सामने, पीड़ित ने थाने में की शिकायत*
bc19da0d-a912-4d01-bd91-55f6eed67401

 

बालोद। जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की मासिक बैठक शनिवार को राजीव भवन में जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 (BLA-2) का चरणबद्ध प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए ‘कांग्रेस कनेक्ट सेंटर’ प्लेटफॉर्म से ब्लॉक अध्यक्षों को भी जोड़ा गया है। उन्हें अपनी सभी संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए संजारी-बालोद विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंशा के अनुरूप संगठन सृजन अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविरों एवं अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों का सफल संचालन सभी जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेंड़िया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, प्रदेश प्रतिनिधि कोदूराम दिल्लीवार सहित जिला, ब्लॉक, महिला, युवा कांग्रेस, नगर पालिका एवं पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है