Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*
be67e5cd-07e2-469c-bf1c-0d342e99e9f4


बालोद पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी हेतु परिवहन करते आरोपी सुरेश यादव को किया गया
गिरफतार।
 आरोपी से कुल 33 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 5.940 बल्क लीटर कीमती 2,640 रू. को किया
गया जप्त।
 क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा कार्यवाही। पिछले तीन
दिनों में अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
—-//—-
अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश  कुमार पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना स्तर पर नशे के विरूद्ध अभियान के तहत आरोपी से कुल 33 पौवा देशी प्लेन शराब को जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, घटना दिनांक 10.07.2026 को जुर्म जरायम पतासाजी दौरान जरिये मोबाईल मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम लाटाबोड से भोईनापार मार्ग मे धरसा पुलिया के पास सुरेश यादव अपने कब्जे मे अवैध रुप से बिकी हेतु अधिक मात्रा में शराब रखा है। सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ सूचना तस्दीक हेतु लाटाबोड से भोईनापार मार्ग की ओर रवाना होकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी एवं उसके कब्जे के एक पीले रंग का लाल पट्टीदार थैला जिस पर बालाजी टुवानी जडीबुटी एवं किराना दुकान लिखा हुआ मे रखे 33 पौवा सुपर 36 प्लेन देशी मदिरा शराब प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब भरी हुई कुल मात्रा 5.940 बल्क लीटर शराब कीमती 2640/ रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहन के जप्त किया जाकर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी सुरेश यादव पिता स्व. घुहाराम उर्फ गुहाराम यादव उम्र 43 वर्ष ग्राम कुरदी हाल मुकाम स्कुलपारा लाटाबोड थाना व जिला बालोद का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत दिनांक 10.07.2026 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर पिछले तीन दिनों में बालोद थाना द्वारा दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उक्त प्रकरण के आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. दुर्योधन यादव, आरक्षक बनवाली साहू, आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक नागेश्वर साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है