Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*
IMG-20260622-WA0008

 

बालोद में चोरी और अवैध खनन का मामला आया सामने, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

बालोद (छत्तीसगढ़): जिले के सनौद थाना क्षेत्र से चोरी एवं अवैध खनन का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम गुंडरदेही (रेंगाकटेरा) निवासी युवक युवराज कुमार तम्बोली ने अपनी जमीन से मिट्टी चोरी होने और अवैध खनन की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित की जमीन खसरा नंबर 314, रकबा 0.1100 हेक्टेयर, कोसांगड़ी चौक के पास मेन रोड पर स्थित है। आरोप है कि अज्ञात लोगों द्वारा ट्रैक्टर के माध्यम से करीब 5-6 ट्रैक्टर मिट्टी चोरी कर ली गई।

पीड़ित ने बताया कि इस घटना की पहचान गांव के ही कुछ लोगों द्वारा की गई, जिन्होंने संतराम साहू (पड़कीमाट निवासी) एवं ट्रैक्टर चालक को मौके से मिट्टी ले जाते हुए देखा। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो खेत से बड़ी मात्रा में मिट्टी गायब थी।

घटना के बाद पीड़ित ने थाना सनौद में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

⚠️ प्रशासन पर उठ रहे सवाल

इस घटना ने क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन और चोरी के मामलों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना अनुमति इस तरह खुलेआम खनन होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

📢 पीड़ित की मांग

पीड़ित युवराज कुमार तम्बोली ने प्रशासन से मांग की है कि:

आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो

चोरी हुई मिट्टी का उचित मुआवजा मिले

क्षेत्र में अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाई जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है