Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG_20260613_123837

 

बालोद-दुर्ग बॉर्डर पर जुए का बड़ा खेल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

बालोद और दुर्ग जिले के बॉर्डर इलाके में इन दिनों जुए का बड़ा अवैध कारोबार धड़ल्ले से चलने की खबर सामने आ रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यहां लंबे समय से संगठित तरीके से जुए का खेल संचालित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी रकम दांव पर लगाई जा रही है।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस अवैध गतिविधि की जानकारी होने के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ बड़े जुआरी या इस खेल को संचालित करने वाले शातिर लोग नहीं लग पाए हैं। इससे आम जनता के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तिर्गा झोला के आदमी इस तरह के जुए के अड्डों से न केवल कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि युवा वर्ग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने और इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।

अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कब तक ठोस कदम उठाकर जुआ संचालकों पर शिकंजा कसता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है