Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20260328-WA0003

 

प्रति वर्ष की भांत होने जा रहा राजहरा प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

 

दल्ली राजहरा ,

लौह अयस्क नगरी में प्रति वर्ष की भांति खेलना राजहरा फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट राजहरा प्रीमियर लीग का आयोजन दिनांक 30 मार्च 2026 से नगर के बीएसपी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है ।

प्रति वर्ष की तरह इस भव्य और साज सज्जा गाजे बाजे से भरपूर नगर के आकर्षण में इस बार 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं ।

हिस्सा लेने वाली टीमों में सनी स्टार , एसटी 11 , राजहरा इंडियंस , एमजे वॉरियर्स , रेलवेज , जीबी स्पोर्ट्स , थंडर थ्री , अंजली 11 हिस्सा लेंगे ।

नगर पालिका वार्ड 24 पार्षद एवं समाजसेवी  विशाल मोटवानी के संरक्षण में हो रहे इस महाआयोजन में प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेता टीम को 1 लाख 1 हजार रुपए का नगद पुरस्कार एवं द्वितीय टीम को 71 हजार 100 का नगद पुरस्कार दे कर पुरस्कृत किया जाएगा ।

ज्ञात हो कि नगर के आकर्षण बनने वाले इस टूर्नामेंट का हर वर्ष नगर वासी बेसब्री से इंतजार करते हैं जिसमें नगर एवं आस पास के सीमावर्ती क्षेत्रों के खेल प्रतिभाओं को अपना जौहर दिखाने का मौका मिलता है , ये मंच उन्हें आगे बढ़ने में बेहद एहम साबित हो सकता है ।

आयोजन में रोजाना हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटती है जहां कोई खाना खिलाता है कोई अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करता है , इससे ये समझा जा सकता है कि आयोजन कितने भव्य एवं परिवार समेत मनोरंजन के लिहाज से आयोजित किया जाता है ।

आयोजन समिति में संरक्षक विशाल मोटवानी के सिवा संजय साहनी , विपिन जैन , सनी मोटवानी , बादल तिवारी , मोह. फरीद , सनी भाटिया , मो. इमरान , अक्षय शिवहरे , पीएम सुहैल , सूरज दास , शादाब अली , यश जैन एवं अन्य सदस्यों की मेहनत होती है ।

 

राजहरा यूथ वेलफेयर एसोसिएशन ने नगरवासियों से निवेदन किया है कि परिवार समेत सभी नगर के प्रबुद्धजन सादर आमंत्रित हैं , जहां आपके मनोरंजन से ले कर खाद्य व्यंजनों का भी विकल्प होगा अतः सभी नगर वासी बड़ी संख्या में परिवारजनों के साथ उपस्थित हो कर आयोजन को सफल बनाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है