Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20260308-WA0024

 

बालोद।वन विभाग की टीम ने अवैध काष्ठ कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर गुंडरदेही सर्किल के 6 आरा मिल में दबिश देकर 2 को सील किया। डीएफओ अभिषेक अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को वन विभाग की उड़नदस्ता एवं क्षेत्रीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अर्जुदा क्षेत्र में स्थित सत्य सांई मिल तथा ग्राम मटेवा स्थित हरिओम सॉ मिल में प्रतिबंधित प्रजाति के काष्ठ का अवैध रूप से उपयोग करना पाया गया। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए दोनों आरा मिल के मशीनों को तत्काल सील किया।जांच के दौरान बिना किसी वैध अनुज्ञप्ति (परमिट) के मिल परिसरों एवं समीपवर्ती खेतों में अर्जुन प्रजाति की लकड़ी पाई गई। लंबे समय से क्षेत्र में अवैध कटाई और परिवहन की गतिविधियां चलने की शिकायत पर राजस्व विभाग एवं वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करने जांच शुरु कर दी है। वन विभाग के अनुसार राजस्व भूमि से कहुवा पेड़ों की अवैध कटाई की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। अवैध परिवहन में संलिप्त कई ट्रकों को जब्त किया जा चुका है। गुंडरदेही-अर्जुदा क्षेत्र को संवेदनशील मानते हुए अब विशेष अभियान चलाकर अवैध काष्ठ का उपयोग कर रही आरा मिलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।सघन कार्रवाई जारी रहेगी डीएफओ ने बताया कि वन संपदा की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अवैध कटाई, परिवहन और काष्ठ के अवैध उपयोग के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति पर काम किया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। आगे भी इस प्रकार की सघन और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। वन कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है