Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20260217-WA0000

 

  • बालोद
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल से तय जिले के 111 केंद्रों में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 20 फरवरी से होगी। शिक्षा विभाग के अनुसार बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं के 10 हजार 438 और कक्षा 12वीं के

 

  • 8 हजार 574 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस बार एक भी नए केंद्र नहीं है। पिछले साल दो नए केंद्र बनाए गए थे। पिछले साल कक्षा 10वीं के 11 हजार 220 और 12वीं के 8 हजार 463 कुल 19 हजार 683 परीक्षार्थी

पंजीकृत थे। इस बार कक्षा 10वीं व 12वीं में कुल 19 हजार 12 परीक्षार्थी पंजीकृत है। पिछले साल की तुलना में इस बार 671 परीक्षार्थी कम है। कक्षा 10वीं मं पिछले साल की तुलना में इस बार 782 परीक्षार्थी कम है। जबकि कक्षा 12वीं में 111 परीक्षार्थी ज्यादा है।शिक्षा विभाग के अनुसार बोर्ड परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्रियों का वितरण अगले सप्ताह किया जाएगा। पिछले साल बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरु हुआ था। परीक्षा शुरु होने के 5 दिन पहले जिला मुख्यालय के मुख्य केंद्र स्वामी आत्मानंद उमावि हिंदी माध्यम स्कूल परिसर से 111 केंद्राध्यक्ष व शिक्षकों को प्रश्न पत्र व गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया था। दावा किया जा रहा है कि सभी हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कोर्स पूरा हो चुका है।अनुसार बालोद ब्लॉक में 16 केंद्र बनाए गए है। जहां कक्षा 10वीं के 1 हजार 949 और 12वीं के 1 हजार 559 कुल 3 हजार 508 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचेंगे। इसी तरह गुरूर ब्लॉक में 19 केंद्र बनाए गए है। जहां कक्षा 10वीं के 1 हजार 882 और 12वीं के 1 हजार 477 कुल 3 हजार 359 छात्र-छात्राएं परीक्षा दिलाने पहुंचेंगे। डौंडीलोहारा ब्लॉक में सबसे ज्यादा 29 केंद्र बनाए गए है। जहां कक्षा 10वीं के 2 हजार 497 और 12वीं के 2 हजार 230 कुल 4 हजार 727 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है