Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20260216-WA0002

 

बालोद।गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम माहुद (बी) में तीन साल की दफन बच्ची प्रिया की कब्र खोदकर अज्ञात व्यक्ति ने उसका सिर गायब कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद से परिजनों में गुस्सा और गांव में दहशत है। कब्र के पास नींबू भी काटा और बंदन लगाया गया है। लोगों को तंत्र क्रिया करने का अंदेशा है। परिजनों ने पुलिस से बच्ची के शरीर पूरे अंग की मांग कर रहे हैं। इधर हल्दी चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी कब्र की खुदाई कर शरीर के बाकी हिस्से को निकाला। उसे परीक्षण के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

 

चार माह पहले बच्ची की हुई थी मौत

 

लगभग चार माह पहले माहुद निवासी जितेंद्र साहू की बच्ची प्रिया का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया और उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव के मुक्तिधाम से कुछ दूर पर शव को दफन कर दिया था। रविवार सुबह ग्रामीण खेत तरफ गए तो देखा कि कब्र खोदी गई है। इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों व ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।

 

घटना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार व चौकी प्रभारी

 

सूचना पर हल्दी चौकी प्रभारी नंद कुमार साहू, नायब तहसीलदार हेमंत पैकरा भी घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों से पूरी जानकारी ली। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसने इस घटना को अंजाम दिया है।

 

गांव में सोमवार को होगी बैठक

 

ग्रामीणों के मुताबिक इस गंभीर मामले से दहशत है। दफन शव को निकालना व तंत्र मंत्र क्रिेया करने से ग्रामीण भी चिंतित हैं। इस पूरे मामले की जांच की भी मांग की जा रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को ग्रामीण स्तरीय बैठक का आयोजन किया।

 

बच्ची के पिता ने कहा – बच्ची के पूरे अंग चाहिए

 

 

बच्ची के पिता जितेंद्र कुमार ने पुलिस से कहा कि मुझे मेरी बच्ची के शरीर के पूरे अंग चाहिए। जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उस पर कठोर कार्रवाई की जाए।

 

मामले की जांच की जा रही है

 

हल्दी पुलिस चौकी प्रभारी नंदकुमार साहू ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कह पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है