Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20260210-WA0016

 

हॉरिजॉन्टल स्कूल बालोद में फाइलेरिया अभियान के तहत बच्चों को खिलाई गई दवा

 

बालोद। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत शहर के हॉरिजॉन्टल (होरी जोन) स्कूल बालोद में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं नागरिकों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना तथा इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वार्ड क्रमांक 12 के युवा पार्षद सुमित शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फाइलेरिया बीमारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन बचाव योग्य बीमारी है, जिससे नियमित दवा सेवन और स्वच्छता बनाए रखकर बचा जा सकता है। पार्षद सुमित शर्मा ने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं दवा का सेवन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही फाइलेरिया मुक्त समाज का निर्माण संभव है।

 

कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य रेखा देशमुख के नेतृत्व में शिक्षकगण एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। छबी सर्वा एवं नीलेश्वरी साहू ने बच्चों को फाइलेरिया बीमारी के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्वेता साहू ने बच्चों को दवा का महत्व समझाते हुए नियमित रूप से दवा सेवन करने की अपील की।

 

इस दौरान सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य रेखा देशमुख ने कहा कि इस तरह के अभियान से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज को भी लाभ मिलता है।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है