Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20260206-WA0003

 

बालोद।जिले दल्ली राजहरा सेंटर ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियन (सीटू) का आठवां छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मेलन बुधवार को दल्लीराजहरा के सिंधु भवन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में राज्य के विभिन्न जिलों से आए लगभग 100 प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत बनाने, श्रमिकों और वंचित वर्ग के हितों की रक्षा और आगामी हड़ताल के लिए रणनीति तय करने पर चर्चा की।सम्मेलन के पहले दिन उद्घाटन सत्र में सीटू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कामरेड तपन सेन ने कहा कि जिस प्रकार किसानों ने सरकार द्वारा थोपे गए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर उन्हें वापस लेने के लिए मजबूर किया, उसी तरह श्रमिकों को भी नए श्रम कानूनों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से 12 फरवरी की हड़ताल की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि इसे सफल बनाने के लिए मजदूरों

कहा कि इसे सफल बनाने के लिए मजदूरों के साथ-साथ किसानों और समाज के अन्य हिस्सों को भी जोड़ना होगा।सेन ने कहा कि वनांचल और खदान-प्रधान राज्यों में सरकार अधिक दबाव डाल रही है, और छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। सरकार की नीतियों से पूंजीपतियों का ही लाभहो रहा है, जबकि गरीब और आदिवासियों की जमीनों पर उद्योगों के लिए कब्जा किया जा रहा है।22 प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और विचार रखे सम्मेलन के दौरान पिछले तीन वर्षों में दिवंगत श्रमिक नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए शोक प्रस्ताव पारित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की परिस्थितियों एवं छत्तीसगढ़ सीटू की गतिविधियों पर वृहद रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट पर 22 प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और विचार रखे।

प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और विचार रखे। सम्मेलन में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें लेबर कोड को रद्द करने की मांग, सांप्रदायिकता के खिलाफ सख्त कदम, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल रणनीति तय की।मनोहर अध्यक्ष, महासचिव एसएन बनर्जी निर्वाचित हुए तीसरे दिन सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य सीटू का नया मंडल अध्यक्ष चुना गया। इसमें अध्यक्ष बीएम मनोहर, महासचिव एसएन बनर्जी चुने गए। इसके अलावा सचिव मंडल मे 17 सदस्य व कार्यकारिणी में 20 सदस्य कुल 37 सदस्यीय टीम को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस नई समिति में राजहरा के पुरषोत्तम सिमैया को उपाध्यक्ष और नकुल देवांगन को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सभी को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा भिलाई सीटू से टी जोगाराव सचिव मंडल में और डी वी एस रेड्डी व केवेन्द्र सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है