*अंतर जिला युवा आदान-प्रदान (विनिमय) कार्यक्रम रायगढ़ में बालोद जिले के युवाओं ने लिया हिस्सा युवाओं ने जाना रायगढ़ जिले की सांस्कृतिक विरासत कला प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण*
*@अर्जुन्दा:-* भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत के अन्तर्गत युवाओं के सांस्कृतिक विकास तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के परिवेश को जानने के उद्देश्य से अंतर जिला युवा आदान-प्रदान (विनिमय) कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 19 जनवरी से 23 जनवरी तक उत्सव मैरिज गार्डन रायगढ़ में पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम युवाओं के लिए एक अनोखा अवसर प्रदान करने के लिए, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय माय भारत द्वारा अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न जिलों के युवाओं से मिलने, उनके अनुभवों को जानने, और नए कौशल सीखने का अवसर प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम के तहत, दुर्ग व बालोद जिले के 37 युवाओं को रायगढ़ जिला के युवाओं के साथ आदान-प्रदान किया जाएगा। इस दौरान, वे रायगढ़ के युवाओं के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। जिसमें कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, और कार्यशालाएं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न संस्कृतियों और समुदायों के बारे में जानने, उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाने, और नए मित्र बनाने का अवसर प्रदान करना है। यह कार्यक्रम युवाओं को अपने नेतृत्व कौशल, संचार कौशल, और समस्या-समाधान कौशल को विकसित करने में भी मदद करेगा।
*विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने युवाओं का किया मार्गदर्शन*
कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने कैरियर गाइडेंस, साईबर क्राइम सुरक्षा, कैलिपर्स आर्ट, वित्तीय साक्षरता, मानसिक स्वास्थ्य, फाइलेरिया मुक्त जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
*इन जगहों का का किया शैक्षणिक भ्रमण*
कार्यक्रम में युवाओं ने एकताल में झारा शिल्प कला डोकरा आर्ट के बारे में जाना। केलो डेम में प्राकृतिक मनोरम नैसर्गिक सौंदर्य दृश्य का आनंद लिया। कोसमनारा में विगत 28 वर्षों से श्री सत्यनारायण बाबा जी की तपस्या और साधना के विषय में जानकारी प्राप्त किया। साथ अडानी पावर प्लांट कोल माइंस औद्योगिक क्षेत्र मां चन्द्रहासिनी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, इंदिरा विहार, रानी महल, कृषि विज्ञान केंद्र का का भ्रमण का जानकारी प्राप्त किया गया।
सुभाषचन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालोद जिले के राकेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में बालोद जिले के शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन, वरिष्ठ स्वयंसेवक राकेश कुमार, भानु प्रकाश देशमुख, शुभम् देशमुख, मोनिका देशमुख, खेमेश्वरी चौधरी ने हिस्सा लिया और बालोद जिले और अपने शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा का प्रतिनिधित्व किया।
कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी युवाओं को जिला युवा अधिकारी सुश्री वसुंधरा साहू द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से श्री मनोज श्रीवास्तव महान कलाविद कैलिपर्स आर्ट, श्री नवीन दुबे का विशेष योगदान रहा।



