बालोद। बालोद में जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ. इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के लिए मतदान प्रकिया के माध्यम से निर्वाचन कराया गया। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में सुनील सोनी अध्यक्ष निर्वाचित हुए।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी छन्नू साहू को 05
मतों से पराजित किया है। सुनील सोनी को कुल 121 मत, और छन्नू साहू को 116 मत प्राप्त किए। उपाध्यक्ष की पद में भेष साहू निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए भेष साहू को 138 मत, पुनीत देशमुख को 113 मत मिले। सचिव पद के लिए अखिलेश्वर नाथ योगी निर्वाचित हुए।सचिव पद के लिए अखिलेश्वर नाथ योगी को 156 मत व भगवती साहू को 95 मत मिले।कोषाध्यक्ष पद के लिए कैलाश सिन्हा निर्वाचित हुए 131 मत और विजय बारले 122 मत मिले,
क्रीड़ा सचिव पद के लिए खगेश्वर नंद को 146 मत मिले और गंगाधर सोनबरसा को 105 मत मिले। महिला कार्यकारणी पद के लिए नर्मदा को 164 मत और रश्मि 84 मत मिले।जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कुल 275 मतदाता थे जिसमे 253 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए जितेंद्र डेविड साहू,आशुतोष आनंद सोनी, अनीश बाघमारे, जितेंद्र साहू,,लालेश्वर चक्रधर निर्वाचित हुए।चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।इस दौरान अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई और शुभकामनाएं दी है।



