Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20260102-WA0001

 

बालोद।मोदी की गारंटी’ लागू करने के लिए राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी राज्यव्यापी कलम बंद, काम बंद कर सोमवार से नया बस स्टैंड स्थित टैक्सी स्टैंड में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के शासकीय सेवकों को देय तिथि से महंगाई भत्ता लंबित एरियर्स सहित 11 सूत्रीय मांगों का निराकरण करने की माग किया। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर सरकारी कार्यालय में आज कामकाज बंद है. इसके साथ ही नया बस स्टैंड स्थित टैक्सी स्टैंड में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्यालय बंद करने की चेतावनी दी है।बालोद जिले से लगभग सभी विभागों से10हजार कर्मचारी अधिकारी आंदोलन में शामिल रहे तथा विभिन्न विभागों के काम काज ठप रहे यहां तक जिला अस्पताल के डॉक्टर्स, स्टॉप नर्स चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे जिससे जिला अस्पताल के मरीज भटकते नजर आए इस हड़ताल में हमारी जो मांगे है केंद्र सरकार के समान देय तिथि से महंगाई भत्ते की मांग, वर्ष 2019 से लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स राशि का जीपीएफ (GPF) खातों में समायोजन सहित कुल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है।राजेश घोड़ेसवार ने बताया कि इस आन्दोलन में विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। सभी ने तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल को जिला बालोद के बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन कर और काम बंद कलम बंद कर आंदोलन को सफल बनाने के लिए आज अंतिम दिवस में भीड़ ने बता दिया कि कर्मचारी अधिकारी अपने मौलिक मांगो को लेकर रहने का ठान लिया है सभी संगठित रूप से तीन दिवसीय निश्चित कालीन आंदोलन धरना में शामिल रहकर एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार पर मांगों को पूर्ण करने दबाव बनाया गया , फेडरेशन कर्मचारियों के हितों के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह आंदोलन कर्मचारी हितों की अनदेखी के खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है, और जब तक सभी 11 सूत्रीय मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, संघर्ष जारी रहेगा। जिला फेडरेशन ने सभी कर्मचारी एवम अधिकारी से अपील की है कि तीन दिवसीय निश्चित कालीन के इस धरना प्रदर्शन और भी अधिक से अधिक कर्मचारी अधिकारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान जिला प्रभारी मूलचंद शर्मा जी, जिला संयोजक लोकेश कुमार, महासचिव घनश्याम पुरी , विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष जिसमे मधुकांत यदु, राजेश घोड़ेसवार, वीरेंद्र देशलहरे,आर एम चावड़ा,चंद्रभान सिंह निर्मलकर, , राधेश्याम साहू, परशुराम धनेंद्र, संदीप कुमार , अहमद रजा खान,महेंद्र कुमार साहू,राजेश उपाध्याय रवि वर्मा ब्लॉक संयोजक ,नेपाल सिंग साहू, खिलानंद साहू, नवल किशोर साहू, राजस्व निरीक्षक रमेश शर्मा, राजेंद्र कोला ,पटवारी, रेखुराम साहू,यशवंत देवांगन,अनीता सिंह,चेतन यदु, गजेंद्र पूरी गोस्वामी,संतोष देशमुख ,राजेश देशमुख ,विष्णु साहू,आर एस मांडवी, शिक्षक संघ से वीरेंद्र देशमुख,पटवारी हेमेंद्र साहू,तनवी खान , सूर्यकांत देशमुख, यशवंत देवांगन,के आर उर्वशा, भूपेंद्र चाणक्य, वन विभाग से रूपराम ठाकुर,के सांथ विभिन्न संगठनों के कर्मचारी उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है