Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20251212-WA0011

 

*जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने Techno Fest 2.0 की तैयारियों को लेकर बैठक ली*

 

जिले में आयोजित होने वाले Techno Fest 2.0 की तैयारियाँ इन दिनों जोर-शोर से जारी हैं। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी नवाचार और रचनात्मकता को नए आयाम देना है। जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी रोबोटिक्स, विज्ञान मॉडल, तकनीकी प्रोजेक्ट और इनोवेशन आधारित गतिविधियों पर निरंतर कार्य कर रहे हैं।

 

टेक्नो फेस्ट के तकनीकी पार्टनर — CSIT, CSVTU — विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उनके प्रमुख योगदान में—

-चयनित मॉडलों के लिए विशेष कार्यशाला (वर्कशॉप) आयोजित करना,

-मॉडलों को तकनीकी रूप से और बेहतर बनाने हेतु विशेषज्ञ मार्गदर्शन,

योग्य मॉडलों को पेटेंट स्तर तक ले जाने में तकनीकी सहायता,

-तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई में CSIT व CSVTU द्वारा शैक्षणिक सहयोग प्रदान करना शामिल है।

 

इन पहलों से विद्यार्थियों को अपने नवाचारों को और उन्नत रूप देने तथा भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस बैठक में Pi- Jam की भी उपस्थिति रही.

 

 

आयोजन समिति द्वारा लगातार बैठकों के माध्यम से मंच, स्टॉल, प्रदर्शन सामग्री, सुरक्षा एवं व्यवस्थापन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

Techno Fest 2.0 को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साहपूर्ण माहौल है और सभी इसकी सफलता के लिए समर्पित होकर कार्यरत हैं। यह कार्यक्रम जिले में तकनीकी शिक्षा व नवाचार को नई दिशा देने की उम्मीद जगाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है