Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

*छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन करेगा चरणबद्ध आंदोलन*

*16 जुलाई को फेडरेशन रैली निकालकर सौंपेगा ज्ञापन*

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आहवान पर मोदी की गारंटी के साथ 11 बिंदुओं को लेकर चरणबध आंदोलन के तहत 16 जुलाई और 22 अगस्त को आंदोलन की पूर्व तैयारी हेतु बालोद रेस्ट हाउस में 4:00 बजे बैठक आहूत किया गया था। बैठक में फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। 7 जुलाई को प्रांतीय आहवान पर कबीरधाम कलेक्टर द्वारा 42 कर्मचारियों को कान पकड़वाने के प्रकरण के मामले में जिला कलेक्टर कबीरधाम पर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया एवं भविष्य में यदि कोई अधिकारी किसी भी कर्मचारी से अभद्र व्यवहार करेगा तो फेडरेशन उसके खिलाफ सशक्त मोर्चा खोलेगा। जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में मोदी की गारंटी लागू करने की मांग के संबंध में आंदोलन को लेकर सबसे विचार और सुझाव आमंत्रित किया गया , सबसे चर्चा उपरांत 16 जुलाई 2025 को भोजन अवकाश में समस्त ब्लॉक मैं अनुभागीय अधिकारी को एवं जिला में जिला कलेक्टर को रैली निकालकर ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव रखा गया है ज्ञापन सौंपने समस्त जिला अध्यक्ष कार्यालय में दोपहर 1:00 बजे तक अनिवार्यता उपस्थित रहेंगे, 1:00 बजे से तंदुला रिसॉर्ट गेट से रैली निकालकर जिला कार्यालय कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव कर सर्व सम्मति से पारित किया गया इस दौरान जिला संयोजक लोकेश कुमार ,

महासचिव घनश्याम पुरी,

फेंसनर फोरम संयोजक मधुकांत यदु, जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ वीरेंद्र देशलहरे, छ ग़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला अध्यक्ष राधे श्याम साहू, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष परशुराम धनेन्द्र, छ ग़ प्रदेश शिक्षक संघ तामेश्वर कौशल, छ ग़ पेंशरन संघ जिला अध्यक्ष आर एम चावड़ा,चेतन यादव , गजेंद्र पुरी गोस्वामी,राजेंद्र कुमार साहू व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे 🙏🙏🙏🙏💐💐💐

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है