Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

 

 

बालोद में सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम पर आधारित शिक्षा — प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ निःशुल्क

📍 स्थान: गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुर्मीपारा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आमापारा, बालोद

 

बालोद।

शहर के गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण और सीबीएसई (CBSE) पाठ्यक्रम पर आधारित शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान शिक्षा सत्र के लिए विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें पालकों द्वारा काफी उत्साहपूर्वक भाग लिया जा रहा है।

 

बालोद जिले के कुर्मीपारा और आमापारा में संचालित इन स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। शासन की पहल पर इन विद्यालयों को विशेष रूप से इंग्लिश मीडियम एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त रूप में विकसित किया गया है। गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल कुर्मीपारा में कक्षा 1 से 5 तक और आमापारा के विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

 

विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, निःशुल्क शिक्षा ,पुस्तकें, यूनिफॉर्म, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ, स्वच्छ और सुरक्षित परिसर तथा अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। शैक्षणिक वातावरण प्रेरणादायक एवं बालकों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने वाला है।

 

छात्रों के समुचित विकास के लिए विद्यालय स्तर पर विज्ञान, गणित, भाषा एवं अन्य सहगामी गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षकों एवं पालकों के सहयोग से विभिन्न शैक्षिक जागरूकता अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें।

 

विद्यालयों में सीमित सीटें उपलब्ध हैं, अतः इच्छुक पालक शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जा रहा है।

 

📢 अपील:

अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समग्र विकास हेतु आज ही गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल कुर्मीपारा एवं आमापारा, बालोद में प्रवेश दिलाएं। यहाँ उन्हें मिलेगा एक सुरक्षित, आधुनिक और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण।

 

📞 संपर्क:

अधिक जानकारी के लिए संबंधित विद्यालय में सीधे संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है