Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

बालोद।कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी एवं पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं पर ईडी द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज प्रदेश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग में आर्थिक नाकेबंदी चक्काजाम की गई। जिसमें बालोद भी शामिल रहा।

जिले के कुसुमकसा तिराहे पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चक्काजाम किया गया। चक्काजाम के चलते 930 नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आवागमन करने वाले को काफी असुविधा हुई। हालांकि उक्त चक्काजाम से शैक्षणिक वाहन व एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सुविधाओं को छूट दी गई थी। दोपहर 12 बजे जब कांग्रेस नेता तिराहे पहुंचे, तब धूप निकली थी और उमस भरी गर्मी के बीच कांग्रेस का आक्रोश नहीं थमा। ‘हमर नेता भूपेश बघेल’, ‘मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’, ‘ED सरकार की एजेंट बनी है’, ‘अदानी भगाओ – छत्तीसगढ़ बचाओ’ जैसे नारे आसमान में गूंजते रहे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश है। इसके बाद एनएच-930 कुसुम कसा तिराहे को पूरी तरह जाम कर दिया गया, जिससे आवागमन ठप हो गया। इस दौरान बालोद विधायक संगीता सिन्हा,डोडी लोहारा विधायक अनिला भेड़िया,जिला काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है