Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

 

*न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी कॉलोनी एवं अधिवक्ता कक्ष कांकेर का हुआ लोकार्पण*

 

कांकेर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश  रमेश सिन्हा ने कांकेर में अधिवक्ता कक्ष, न्यायाधीश परिवार न्यायालय हेतु सी टाइप आवासगृह एवं भानुप्रतापपुर में न्यायिक कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित निवास गृहों एवं एच टाइप आवासगृहों का भूमिपूजन वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने अपने उद्बोधन में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उपलब्ध कराये जा रहे अधोसंरचना एवं तकनीकी सुविधाओं का इस प्रकार से उपयोग करें कि उसका अधिक से अधिक लाभ सभी स्टेकहोल्डर विशेष कर पक्षकारां को प्राप्त हो सके और न्याय पाने कि प्रक्रिया को सुलभ बनाया जा सके। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि राज्य के न्यायालयों को बुनियादी ढांचा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके तारतम्य में यह लोकार्पण एवं शिलान्यास हो रहा है। मुख्य न्यायाधीश के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं जिले के पोर्टफोलियो न्यायाधीश अमितेन्द्र किशोर प्रसाद भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार ध्रुव ने मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा एवं न्यायाधीश श्री अमितेन्द्र किशोर प्रसाद का कांकेर एवं भानुप्रतापपुर में नवनिर्मित सर्व सुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी, कांकेर में अधिवक्ता कक्ष एवं परिवार न्यायालय के आवास की सौगात देने के लिए कृतज्ञता व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला नायायालय के समस्त न्यायाधीशगण, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक, अधिवक्ता संघ कांकेर व भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष एवं अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है