Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

 

 

बालोद। जिले के भैंसमुड़ी में अवैध रेत माफिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन का मजाक उड़ाते हुए खुलेआम अवैध खनन एवं परिवहन कर रहे हैं और जिला खनिज विभाग आंखे बंदकर बैठी हुई है जिससे प्रतीत होता है कि उक्त कार्य में विभाग की संलिप्तता है अथवा भाजपा के नेताओं के दबाव के चलते

बेबस हो चुका है जिसके चलते डबल इंजन वाली सरकार के संरक्षण में डबल इंजन के साथ सांय सांय रेत का अवैध खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। रेत माफियाओं को प्रशासन और खनिज विभाग ने खुली छूट दे रखी है। यही वजह है कि गुरुर विकासखंड के क्षेत्र स्थित ग्राम भैंसमुडी में इन दिनों रेत माफियाओं का राज चल रहा है। रेत माफिया बिना रॉयल्टी के रेत बेचकर शासन को राजस्व का चूना लगा रहे हैं। खनिज उड़नदस्ता के द्वारा चैन माउंटेन और परिवहन में लगे वाहनों को जब्त कर केवल कार्रवाई की औपचारिकता निभाई जाती है।बालोद जिले में रेत माफियाओं के हौसले इस तरह बुलंद है कि रेत खदान के विधिवत टेंडर के बाद भी नही हुआ है जिस भैंसमुडी रेत खदान से उत्खनन नहीं होना है वहां पर भी धड़ल्ले से नदी से रेत निकाला जा रहा है। बता दें कि रेत माफिया रात को 10 बजते ही रेत लोडिंग के लिए रेत घाट पर जाते है और भैंसमुड़ी रेत खदान से रेत लोडिंग कर सुबह 4 बजे तक रेत का अवैध रूप से परिवहन करते है।

 

 

जिले के भैंसमुड़ी में खुले आम अवैध रेत उत्खनन से प्रशासनिक अमले पर उठ रहे सवाल

 

 

जिले में भैंस मुड़ी रेत खदान से रेत खनन के निविदा प्रक्रिया अवरुद्ध होने की वजह से आधिकारिक तौर पर कहीं भी रेत खदान संचालित किया जाना अवैध है , ऐसे में भैंसमुडी में खुले आम अवैध रेत उत्खनन से प्रशासन के कर्तव्यनिष्ठा पर लोग सवाल उठाने लगे हैं ।जानकारी के अनुसार ग्रामीण अंचल में खुले आम बड़ी मात्रा में रेत उत्खनन का अवैध कार्य जोरों से चल रहा है , और इसपर किसी प्रकार की कार्रवाई न होती देख अब क्षेत्रवासी दबी जुबान में चर्चा करने लगे हैं कि ये अवैध खनन खनिज विभाग के संरक्षण या किसी जिले के नेता के संरक्षण में ही संचालित हो रहा है , अन्यथा ये संभव नहीं की इतनी बड़ी मात्रा में रेत खनन का कार्य संचालित हो और प्रशासन को इसकी भनक भी न लगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है