Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

 

बालोद जिले में डीजल चोरों का आतंक बढ़ी ट्रकों को बनाते हैं निशाना मेढकी में 170 लीटर डीजल पार किया

बालोद-जिले में ट्रकों की टंकी से डीजल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे मोटर मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।जिला मुख्यालय से 3 किमी दूरी पर स्थित ग्राम मेढ़की मे बीती रात को शातिर चोरों ने ट्रक,टैक्टर और हार्वेस्टर की डीजल टंकी तोड़कर पाइप के जरिए 170 लीटर डीजल चोरी करने के मामले सामने आए है।मंगलवार की देर रात चोरों ने बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़की में सड़क के किनारे खड़े ट्रक,टैक्टर और हार्वेस्टर की डीजल टँकी का ताला तोड़कर करीब 170 लीटर डीजल निकाल लिया।भारत लाल साहू ने बालोद थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।ट्रक मालिक भारत लाल साहू ने बताया कि मंगलवार को ग्राम मेढ़की में सड़क के किनारे ट्रक ,टैक्टर और हार्वेस्टर को खड़ी किया था। मंगलवार को ट्रक क्रमांक CG 08 एल 1632 में 100 लीटर,हार्वेस्टर में 40 लीटर ,टैक्टर में 33 लीटर डीजल डलवाया था। उक्त ट्रक में पूर्व से लगभग 172 लीटर डीजल था, बुधवार को ट्रक के पास गया तो देखा कि टंकी का ढक्कन टूटा हुआ था और टंकी के अंदर लगा हुआ झाली को तोड़कर पूरा डीजल को पाइप से निकालकर चोरी किया है। मंगलवार की रात्रि को किसी अज्ञात चोरों ने उक्त खडी ट्रक,टैक्टर और हार्वेस्टर से 170 लीटर डीजल जिसकी कीमत 17 हजार रुपये को चोरी कर ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है