Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

 

 

महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज द्वारा नेत्रदान और रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन-

मंत्री साव और विधायक संगीता ने किया पोस्टर का विमोचन-

 

बालोद: नगर में माहेश्वरी पंचायत द्वारा महेश नवमी 4 जून को नेत्रदान और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पोस्टर का विमोचन उपमुख्यमंत्री अरुण साव और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने किया और उपमुख्यमंत्री एवं विधायक को शिविर में आने आमंत्रित किया गया। साथ ही सर्व समाज को इस आयोजन में शामिल होने की अपील की गई। वही आयोजित नेत्रदान और रक्तदान शिविर के लिए विधायक संगीता सिन्हा द्वारा समाज को प्रोत्साहित भी किया गया। उल्लेखनीय हो कि नगर के माहेश्वरी भवन में 4 जून को नेत्रदान एवं रक्तदान का आयोजन माहेश्वरी पंचायत द्वारा किया गया है। बालोद माहेश्वरी पंचायत ने जिंदगी के साथ रक्तदान और जिंदगी के बाद नेत्रदान थीम पर उक्त शिविर आयोजन किया है। माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष स्वरूप राठी ने बताया कि आने वाले महेश नवमी को नगर के गंजपारा स्तिथ माहेश्वरी भवन में नेत्रदान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमे सर्व समाज की सहभागिता अनिवार्य है। बता दे कि सेवा, त्याग और सदाचार की परिचायक माहेश्वरी समाज हर क्षेत्र में अग्रणी समाज है। इस दौरान माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष स्वरुप राठी, सुरेश टावरी, आशीष गांधी, प्रमोद पनपालिया, केशव मंत्री, कार्यक्रम प्रभारी पवन गांधी, कृष्णा राठी, हसमुख टुवानी, श्रवण टावरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है