Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

 

दुर्ग मुस्लिम समाज ने रैली निकाल कर दिखाया आक्रोश आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी।

 

संपादक महोदय जी

 

पहलगांम काश्मीर में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में आज 25/4/2025 को दुर्ग मुस्लिम समाज के लोगो ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया सर्वप्रथम

मुस्लिम समाज के लोगों शुक्रवार जुम्मा की नमाज के बाद सभी पुराने बस स्टैंड में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हो कर दुर्ग शहर के कचहरी चौक तक पैदल मार्च किया हाथ आतंकवाद विरोधी बैनर, मृतकों के श्रद्धांजलि वाले बैनर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे के साथ पैदल मार्च किया सभी ने एक शुर में पाकिस्तान की इस कायराना हरकत की बहुत निंदा।

साथ ही सभी ने कहा देश में एकता भाईचारा बना ना रहे इसकी साज़िश पड़ोसी देशों से लगातार की जा रही ये लोग चाहते की भारत में गृहयुध्द हो इसीलिये आतंकियों द्वारा जानबूझकर धर्म पूछ पूछ मारा गया है जिसकी निंदा की जाये ये कम है हिंदू मुस्लिम भाईचार का बाटने के एजेंडे भी विदेशी और कुछ देशी लोग लगे हुये।

जिला प्रशासन को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम पे ज्ञापन सौंपा गया उसके पश्चात मौन मृतकों श्रद्धांजलि भी दिया गया।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जामा मस्जिद मुतवल्ली रिजवान खान, तकियापारा मस्जिद मुतवल्ली मो शरीफ खान, तितूरडीह मस्जिद मुतवल्ली आरिफ खान, प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ सचिव अय्यूब खान, पार्षद हामिद खोखर, जामा मस्जिद सचिव शकील भाई,मो रफीक खान, जाकिर हुसैन, रऊफ खान, जाकिर खोखर, दिलशाद अली, कचरू भाई, कय्यूम चौहान, सीरज अली, अजहर जमील, वाजिद भाई, सोहेल खान, इमरान अली, रज्जब भाई सहित सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है