Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

 

बालोद। बालोद जिले में राज्य सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए शासकीय व गैर शासकीय स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं जिले के 1524 आंगनबाड़ी केंद्रों के छोटे बच्चे तेज धूप में केंद्र आएंगे। सरकार ने इनके लिए कोई आदेश जारी नहीं किया है। बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 11 बजे तक पहुंचेंगे और पसीने से लथपथ हो जाएंगे। कई केंद्रों में विद्युतीकरण भी नहीं है।

गर्मी इतनी ज्यादा है कि सुबह 8 बजे से ही अपने तेवर दिखाना शुरू कर देती है। बड़ी बात यह है कि कई बच्चे बिना चप्पल के ही आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचते है। सुबह 11 बजे घर भी जाना होता है। ऐसे में आंगनबाड़ी में बच्चों को भेजते समय चप्पल पहनाकर जरूर भेजे।जिले के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली की सुविधा नहीं है। ऐसे में बिना पंखे के ही बच्चे बैठेंगे। कई केंद्र ऐसे हैं जहां पंखे तक नहीं है। ऐसे में बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गर्मी तेज होने के कारण आगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे भी कम आ रहे है। कई अपने बच्चों को नहीं भेज रहे है। तेज गर्मी का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।पालक आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश की मांग कर रहे हैं। पालक चिंताराम ने कहा कि स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिए है तो आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए अवकाश घोषित नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है