Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

 

*नव पदस्थ एसपी श्री सूरज सिंह परिहार (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक धमतरी का किया पदभार ग्रहण*

 

*जिले के राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की ली जानकारी*

 

राज्य शासन द्वारा धमतरी पुलिस अधीक्षक का कार्यभार श्री सूरज सिंह परिहार को सौंपते हुए श्री आंजनेय वार्ष्णेय को पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पद स्थापित करने का आदेश जारी किया था।

उक्त पदस्थापना आदेश पश्चात आज दिनांक 21.04.2025 के अपरान्ह सत्र में पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार को धमतरी पुलिस अधीक्षक का पदभार सौंपा।

सर्व प्रथम गार्ड ऑफ ऑनर लिया गया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ एसपी धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुए,उन्होंने बेसिंग पुलिसिंग को पुख्ता करने और अपराधों की रोकथाम और निराकरण करने की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।

श्री सूरज सिंह परिहार वर्ष 2015 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है।

इसके पूर्व कोरिया जिला एवं नए जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के प्रथम पुलिस अधीक्षक एवं राज्यपाल एडीसी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

 

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणिशंकर चन्द्रा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी. नगरी)श्री शैलेंद्र पांडेय, डीएसपी.सुश्री मीना साहू,सुश्री मोनिका मरावी, एसडीओपी. रागिनी मिश्रा,रक्षित निरीक्षक श्री दीपक शर्मा सहित सभी राजपत्रित अधिकारी व जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है