बालोद।रेत माफियाओं को प्रशासन और खनिज विभाग ने खुली छूट दे रखी है। यही वजह है कि गुरुर विकासखंड के सबसे अंतिम क्षेत्र में स्थित ग्राम पोड़,भैंसमुडी और डोडी विकासखंड लैनकसा और गुण्डरदेही विकासखंड के चंदनबिरही ,रंगकठेरा में इन दिनों रेत माफियाओं का राज चल रहा है। रेत माफिया बिना रॉयल्टी के रेत बेचकर शासन को राजस्व का चूना लगा रहे हैं। खनिज उड़नदस्ता के द्वारा चैन माउंटेन और परिवहन में लगे वाहनों को जब्त कर केवल कार्रवाई की औपचारिकता निभाई जाती है।बालोद जिले में रेत माफियाओं के हौसले इस तरह बुलंद है कि रेत खदान के विधिवत टेंडर के बाद भी नही हुआ है जिस पोड़,भैंसमुडी, लैनकसा , चंदनबिरही ,रंगकठेरा रेत खदान से उत्खनन नहीं होना है वहां पर भी धड़ल्ले से नदी से रेत निकाला जा रहा है। बता दें कि रेत माफिया रात को 10 बजते ही रेत लोडिंग के लिए रेत घाट पर जाते है और पोड़ और चदनबिरही रेत खदान से रेत लोडिंग कर सुबह 4 बजे तक रेत का अवैध रूप से परिवहन करते है।
जिले में खुले आम अवैध रेत उत्खनन से प्रशासनिक अमले पर उठ रहे सवाल
जिले में रेत खदानों से रेत खनन के निविदा प्रक्रिया अवरुद्ध होने की वजह से आधिकारिक तौर पर कहीं भी रेत खदान संचालित किया जाना अवैध है , ऐसे में पोड़,भैंसमुडी, लैनकसा , चंदनबिरही ,रंगकठेरा में खुले आम अवैध रेत उत्खनन से प्रशासन के कर्तव्यनिष्ठा पर लोग सवाल उठाने लगे हैं ।जानकारी के अनुसार ग्रामीण अंचल में खुले आम बड़ी मात्रा में रेत उत्खनन का अवैध कार्य जोरों से चल रहा है , और इसपर किसी प्रकार की कार्रवाई न होती देख अब क्षेत्रवासी दबी जुबान में चर्चा करने लगे हैं कि ये अवैध खनन खनिज विभाग के संरक्षण या किसी जिले के नेता के संरक्षण में ही संचालित हो रहा है , अन्यथा ये संभव नहीं की इतनी बड़ी मात्रा में रेत खनन का कार्य संचालित हो और प्रशासन को इसकी भनक भी न लगे ।
राजनैतिक हस्तियों के दबाव के चलते
बेबस हो चुका है खनिज विभाग
अवैध रेत माफिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन का मजाक उड़ाते हुए खुलेआम अवैध खनन एवं परिवहन कर रहे हैं और जिला खनिज विभाग आंखे बंदकर बैठी हुई है जिससे प्रतीत होता है कि उक्त कार्य में विभाग की संलिप्तता है अथवा राजनैतिक हस्तियों के दबाव के चलते
बेबस हो चुका है जिसके चलते डबल इंजन वाली सरकार के संरक्षण में डबल इंजन के साथ सांय सांय रेत का अवैध खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। जानकारी अनुसार ग्राम पोड़,भैंसमुडी, लैनकसा , चंदनबिरही ,रंगकठेरा रेत खदान में रेत माफियाओं द्वारा देर रात्रि रेत खनन का कार्य प्रारंभ किया जाता है जो सुबह तक निरंतर जारी रहता है, अधिक से अधिक रेत खनन एवं परिवहन करने के लिए नदी में एक साथ दो तीन भारी भरकम चैन मांउटेन मशीन तैनात किया गया है।
शासन को रोज लग रहा लाखों का चुना
रेत माफियाओं द्वारा बिना अनुमति के रेत का अवैध उत्खनन एवं – परिवहन कर वारे न्यारे किया जा रहा है। इससे विभाग के अलावा शासन को प्रतिदिन लाखों का चूना लग रहा है। इस दिशा में ना तो – शासन प्रशासन गंभीर है, और ना ही विभाग के अधिकारी कर्मचारी।



