Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

बच्चे से अधिक मेहनत शिक्षक करते है तभी बच्चे सफलता प्राप्त करते हैं – प्रतिभा चौधरी

 

बालोद – नगर पालिका द्वारा संचालित बाल मंदिर स्कूल में आज सभी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई एवं प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले स्कूली बच्चों को अंक सूची तथा प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने कहा कि सभी बच्चों को पढ़ाई और खेल में हमेशा अपना उच्चतम मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए।उन्होंने सभी बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई प्रेषित करते हुए।सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया एवं आने वाले समय में इस स्कूल को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने की बात कही।नपा उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य होते हैं।यह ऐसा स्कूल है जहां से बालोद में कई प्रतिष्ठित लोग यहां से पढ़ाई करके निकले हैं।सभी बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई देकर उन्होंने कहा कि जिन बच्चों की जिसमे रुचि हो उन्हें उस क्षेत्र में आगे बढ़ाने में शिक्षक शिक्षिकाओं को ध्यान देने की जरूरत हैं।इस अवसर पर सभापति एवं वार्ड पार्षद प्रीतम यादव,गिरिजेश गुप्ता पुष्पा साहू ने भी अपने उद्बोधन में बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई एवम शाला परिवार के शिक्षक व शिक्षिकाओं को भी बधाई दीया और कहा की आप सब की मेहनत के कारण ही बच्चें सफल होते हैं और आगे चल कर ऊंचाई की शिखर की ओर बढ़ते हैं।इस अवसर पर कुंती साहू,शायजाह खान,किरण जैन,सीमा झा,रोहणी यादव,पूर्णिमा साव,गायत्री ठाकुर,पुष्पांजलि योगी,मनीषा योगी,पायल सोनी,यास्मीन कुरैशी,शिला सोनवानी,सुनीता साहू शांति ठाकुर,तोमिन कामेश्वरि घनश्याम आदि।वही कार्यक्रम सफल मंच संचालन प्राथमिक शाला प्रधानपाठक श्रीमति इंदेश्वरी योगी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है