Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

 

*अम्बेडकर जयंती की भव्य रैली में मुस्लिम युवाओं ने पेश की एकता की मिसाल, शरबत और कोल्डड्रिंक से किया प्रतिभागियों का स्वागत*

भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर पर भानुप्रतापपुर में आयोजित भव्य रैली में देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की सुंदर तस्वीर देखने को मिली। रैली में शामिल हजारों प्रतिभागियों का मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

समाज के युवाओं ने रैली में आए लोगों के लिए शरबत और कोल्डड्रिंक का विशेष इंतज़ाम कर मानवता और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के उपाध्यक्ष इरशाद हनी खान, रूहाब मेमन, शेख रिज़वान, आतिफ खान एवं रज़ा यंग कमेटी के युवा साथी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

यह पहल सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनी, जहां अंबेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सभी वर्गों ने मिलकर भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है