Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

 

बालोद-बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ओटेबंद और रनचिरई मे पुलिस के संरक्षण में लाखों रूपये का खुलेआम जुआ खेले जाने का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के रसूखदार लोगों के देखरेख में जुआ अड्डा का संचालन हो रहा है। आसपास के कई जुआरी पहुंचकर बाजी लगाते हैं। महज कुछ घंटों के अंदर प्रतिदिन लाखों रूपए का वारा न्यारा होता है। इसको लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है और लोग अपने खून पसीने की गाढ़ी कमाई जुए में गंवा रहे हैं। जुआ खेलने के शौकीन अपने मेहनत की कमाई जुए में लुटाने के साथ ही घर में पत्नी के जेवरात व अन्य बहुमूल्य सामान्य बेचकर फड़ में दांव पर लगा देते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो जाता है। धीरे-धीरे जुए की लत के वजह से जमीन-जायदाद भी बिक जाता है और लोग सड़क पर आ जाते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ओटेबंद और रनचिरई में जुए का कारोबार काफी बड़े पैमाने पर होता है। आज पास के लोग भी यहां पहुंचकर अपना जुए का शौक मिटाते हैं। हजारों से लेकर लाखों का दाव जुए में लगाया जाता है। कुछ लोग मालामाल होते हैं। अगला कुछ अपना सबकुछ दांव पर लगाकर मायूस होकर लौटते जुआ के इस खेल में स्थानीय रसूखदारों का भी अच्छाखासा हस्तक्षेप हैं। जिससे यहां पर जुआ खूब फलफूल रहा है। खुलेआम बड़े पैमाने पर चल रहा जुआ का खेल पुलिस के जानकारी में न आना भी अपने आप में काफी बड़ा है जबकि कुछ लोगों का दावा है कि पुलिस संरक्षण में ही इतने बड़े पैमाने पर जुआ का कारोबार चल रहा है। ऐसे में पुलिस कार्यप्रणाली भी काफी संदिग्ध माना जा रहा है

बालोद एसपी एस आर भगत को जानकारी दी गई है अगर कोई भी शिकायत आती है की कोई भी पुलिस कर्मी की संलिप्त पाया जाता है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है